ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / politics / NDA विधानमंडल दल की बैठक 26 जुलाई को, मानसून सत्र पर चर्चा लेकिन...

NDA विधानमंडल दल की बैठक 26 जुलाई को, मानसून सत्र पर चर्चा लेकिन कई मुद्दों पर आपसी गतिरोध

25-Jul-2021 12:14 PM

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को लेकर एनडीए विधानमंडल दल की बैठक कल यानी 26 जुलाई को होगी. विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद 12 से यह बैठक के बुलाई गई है. एनडीए के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस बैठक में शामिल होना है. एनडीए के नेता नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र में विपक्ष की रणनीति का जवाब कैसे दिया जाए, इस पर सत्तापक्ष के विधायकों के साथ नीतीश चर्चा करेंगे.


विधानमंडल दल की बैठक में बीजेपी कोटे से सरकार में शामिल दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों को बताएंगे कि आज के 5 दिनों के इस छोटे सत्र में सरकार कौन-कौन से बड़े फैसले करने जा रही है. कौन से महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे और सदन की कार्यवाही के दौरान विधायकों की मौजूदगी कितनी अहमियत रखेगी.


अब तक के जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी समेत एनडीए में शामिल अन्य दलों के अलग-अलग विधानमंडल दल की बैठक को लेकर समय तय नहीं हुआ है.  लेकिन ताजा विधानमंडल दल की बैठक के की सूचना सभी विधायकों और विधान परिषदों को दी जा चुकी है. महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक आज शाम होने जा रही है. इसके जवाब में एनडीए भी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा. लेकिन कई मसलों पर एनडीए में शामिल दलों की राय अलग-अलग नजर आएगी. 



विधानमंडल दल में एकजुटता दिखाने के लिए बीजेपी और जेडीयू के विधायक साथ तो बैठेंगे लेकिन जातीय जनगणना जैसे मसले पर दोनों दलों की राय अलग-अलग सामने आई है. ऐसे में कई मौको पर गतिरोध भी देखने को मिलेगा. हालांकि इसका ज्यादा असर मानसून सत्र पर नहीं पड़ने वाला. क्योंकि विधानसभा से जातीय जनगणना को लेकर कोई सरोकार नहीं है. 


विधानसभा से 2 दफे जातीय जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है. सूत्रों की माने तो अगर जेडीयू एक बार फिर ऐसा कोई प्रस्ताव पास करने पर विचार करता है. तो शायद बीजेपी के लिए मौजूदा वक्त में यह मुश्किल हो. क्योंकि मोदी सरकार जातीय जनगणना को लेकर पहले ही अपनी राय जाहिर कर चुकी है.