BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड
09-Jun-2020 06:05 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार भले ही एनडीए का चेहरा हों। बीजेपी ने भले ही बार-बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया हो लेकिन नीतीश अपनी अल्पसंख्यक राजनीति को साइडलाइन नहीं करेंगे। जनता दल यूनाइटेड के वर्चुअल सम्मेलन के दौरान यह बात सामने आई है। जिलों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए सबसे ज्यादा काम किया।
जेडीयू नेताओं से संवाद के दौरान नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में आरजेडी और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को डराकर वोट लिया लेकिन 2005 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। नीतीश ने कहा है कि अल्पसंख्यकों को सोचना चाहिए कि 2005 से पहले बिहार में उनके लिए क्या किया गया था। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि वह अल्पसंख्यक के समाज से यह पूछें कि सरकार ने उनके लिए कौन-कौन से काम किया और पहले की सरकारों में उन्हें क्या मिला। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरजेडी के शासनकाल अल्पसंख्यक कल्याण का बजट केवल 3.45 करोड़ हुआ करता था जो आज बढ़कर 600 करोड़ रुपए है।
8 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा पार्टी के नेता लगातार अपने इलाकों में अल्पसंख्यक समाज के साथ करें। नीतीश कुमार आज सीमांचल और कोसी के इलाके में जेडीयू पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस इलाके में अल्पसंख्यक वोट बैंक का बड़ा प्रभाव है लिहाजा नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को यह टारगेट दे दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज करने का तरीका समानता के साथ है हम किसी जाति या संप्रदाय में भेदभाव के आधार पर काम नहीं करते हैं।