Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
02-Oct-2020 07:35 AM
PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लगातार बातचीत का दौर जारी है. भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दल जेडीयू और एलजेपी को सीट शेयरिंग के फार्मूले पर राजी करने के लिए मशक्कत कर रही है. गुरुवार को देर रात तक बीजेपी के बड़े नेता बैठकों में व्यस्त रहे बड़े खत्म होने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर से भरोसा जताया है कि बिहार एनडीए में सभी सहयोगी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
एनडीए एकजुट
बैठक से निकलने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि एनडीए एकजुट है और पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के सामने मौजूदा स्थिति के बारे में प्रदेश नेतृत्व विस्तार से अपनी बात रखेगा. संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद ही सीटों की घोषणा कर दी जाएगी. उधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राजनीति टोटल कन्फ्यूजन वाली चीज है लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है.
नीतीश ने नेताओं के साथ की बैठक
इसके पहले गुरुवार को पूरे दिन जेडीयू और बीजेपी में बैठकों का दौर जारी रहा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी पार्टी के खास नेताओं के साथ बैठक की सीट बंटवारे और कई सीटों पर पेज फंसे होने के कारण जेडीयू और बीजेपी आमने सामने नजर आ रहे हैं. जबकि लोक जनशक्ति पार्टी पहले से ही अपनी डिमांड लिस्ट लेकर खड़ी है ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड में सीट शेयरिंग का पूरा फार्मूला तय हो जाएगा और 4 अक्टूबर को सीटों की घोषणा की जा सकती है.