ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / politics / NDA में घमासान की शुरूआत, चिराग पासवान के बयानों पर टूटा जेडीयू के...

NDA में घमासान की शुरूआत, चिराग पासवान के बयानों पर टूटा जेडीयू के सब्र का बांध, कहा- संभल कर बोलें LJP के चिराग

07-Jun-2020 07:04 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के बयानों पर जेडीयू के सब्र का बांध टूट गया है. जेडीयू ने आज चिराग पासवान को सोंच संभल कर बोलने की नसीहत दे दी है. चिराग पासवान और जेडीयू के बीच शुरू हुई बयानबाजी से NDA में घमासान के आसार नजर आने लगे हैं.


संभल कर बोलें चिराग पासवान
दिल्ली में आज जेडीयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिराग पासवान को सोंच विचार कर बोलना चाहिये. त्यागी ने कहा कि चिराग के बयानों से जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है. उन्होंने कहा कि  बिहार के अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा इसका फैसला पहले ही चुका है. NDA और बीजेपी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का ऐलान पहले ही कर रखा है. त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई मौकों पर इस बात का ऐलान किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. ऐसे में चिराग पासवान को भ्रम पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिये. मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर चिराग पासवान का बयान आपत्तिजनक है और चिराग को ऐसे बयानों से परहेज करना चाहिये.


दरअसल जेडीयू के नेता चिराग पासवान के बयानों को लेकर बिफरे हुए हैं. चिराग पासवान पहले भी लगातार बिहार की कानून व्यवस्था लेकर सरकार के कामकाज पर अंगुलियां उठाते रहे हैं. लेकिन दो दिन पहले उन्होंने जेडीयू के सबसे कमजोर नस पर वार कर दिया है. दरअसल चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानने के बजाय ये कहा था कि बीजेपी जिसे सीएम पद का दावेदार बनायेगी वे उसे मान लेंगे. एलजेपी के प्रमुख चिराग पासवान से अभी हाल ही में एक प्रश्न पूछा गया था कि क्या पिछले 15 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल रहे नीतीश कुमार की जगह किसी और को देखना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के हर फैसले के साथ हैं.


चिराग पासवान ने लॉकडाउन के दौरान बिहार के लोगों को हुई परेशानी के लिए भी नीतीश सरकार को कठघरे में खडा किया था. कल भी पीटीआई को दिये गये बयान में उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार में कुछ कमियां हैं. चिराग बिहार में सरकार चलाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने की भी बात कर रहे हैं. इससे पहले वे बिहार में कानून व्यवस्था लेकर दूसरे सरकारी काम की सार्वजनिक तौर पर आलोचना कर चुके हैं. चिराग के लगातार बयानों से जेडीयू में खलबली है.


हालांकि बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चिराग पासवान के किसी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जायेगा.