Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
14-Jan-2024 03:46 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सरकार चला रहे महागठबंधन में अब नया खेल शुरू हो गया है. सरकारी नौकरी देने का श्रेय कौन लेगा. शनिवार को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटते समय नीतीश ने कहा था कि वे अपने सात निश्चय को पूरा करने के लिए नौकरी दे रहे हैं. नीतीश ने सरकारी नौकरियों का कोई श्रेय तेजस्वी यादव को नहीं दिया था. आज तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को मैदान में उतारा. राजद नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा-नीतीश कुमार तो तेजस्वी यादव के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं. बिहार में सरकारी नौकरी तेजस्वी यादव के कारण दी जा रही है.
राजद का दावा
राजद ने आज प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए अपने कई नेताओं को उतारा. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई नेता प्रेस से बात करने के लिए पहुंचे. लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में सिद्दीकी ज्यादातर खामोश बैठे रहे. तेजस्वी के खास माने जाने वाले राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मीडिया के सामने अपने नेता की उपलब्धि गिनायी.
शक्ति सिंह यादव ने कहा-बिहार में बेरोजगारों को नौकरी देने का श्रेय तेजस्वी यादव को जाता है. 15 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने खुद गांधी मैदान में तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ कर कहा था कि इन्होंने वादा किया है 10 लाख नौकरी का तो नौकरी भी देंगे और रोजगार भी देंगे. राजद प्रवक्ता ने कहा नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं.
आंगनबाड़ी, पंचायत प्रतिनिधि का पैसा बढ़ने का श्रेय भी तेजस्वी को राजद नेताओं ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि तेजस्वी के संकल्प के कारण न सिर्फ सरकारी नौकरियां दी जा रही है बल्कि और भी ऐसे फैसले लिये जा रहे हैं जिसका वादा तेजस्वी यादव ने पहले किया था. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव से पहले आंगनबाड़ी सेविकायें मिलने आती थीं तो उन्हें कहा आश्वासन दिया गया था कि पैसा बढ़ाया जायेगा. अब सरकार ने उनका पैसा बढ़ा दिया है. इसी तरह ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, उप सरपंच और पंच का भत्ता भी राजद के कारण बढ़ा है.
नीतीश का दावा झूठा
राजद नेताओं ने खुल कर तो ये नहीं बोला कि नीतीश कुमार नौकरियों को लेकर झूठ बोल रहे हैं लेकिन इशारों में सारी बात कर दी. नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में शनिवार को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटते समय कहा था कि सरकारी नौकरी देने का उनका वादा सात निश्चय पार्ट-2 का भाग है. नीतीश का सात निश्चय पार्ट-2 उस वक्त तैयार हुआ था जब भाजपा के साथ उनका गठबंधन था. 2020 के विधानसभा चुनाव के समय नीतीश ने सात निश्चय पार्ट-2 जारी किया था. नीतीश कुमार 2020 का विधानसभा चुनाव न सिर्फ भाजपा के साथ मिलकर लड़े थे बल्कि चुनाव के बाद बीजेपी के साथ सरकार भी बनायी थी.
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आज कहा कि अगर सरकारी नौकरी देने का फैसला पहले का था तो क्यों नहीं पूरा गया. नौकरियों की सारी प्रक्रिया पिछले 15 महीनों में पूरी की गयी है. यानि जब से राजद सरकार में आयी तब से सारा काम किया गया.