BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
19-Sep-2022 07:44 AM
LUCKNOW : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच नयी खबर सामने आय़ी है. नीतीश कुमार इसी साल नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए मैदान में उतरेंगे. वे उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी के आस-पास जेडीयू की रैली करेंगे. इस रैली के जरिये नीतीश अपनी ताकत दिखायेंगे और प्रधानमंत्री को सीधी चुनौती देंगे.
जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश इकाई ने मिर्जापुर या जौनपुर में इसी साल नवंबर से दिसंबर के बीच बड़ी रैली करने का एलान किया है. यूपी जेडीयू ने कहा है कि इस रैली को नीतीश कुमार के साथ पार्टी के दूसरे बड़े नेता संबोधित करेंगे. कोशिश की जा रही है कि जेडीयू की इस रैली में दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हों.
सपा से तालमेल की कोशिश
जेडीयू की यूपी इकाई के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा है कि चुनावी गठबंधन के लिए उनकी पार्टी की बातचीत समाजवादी पार्टी से चल रही है. पिछले 6 सितंबर को दिल्ली में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के बीच तालमेल पर चर्चा हुई थी. नीतीश और अखिलेश दोनों ने इस पर सहमति जतायी थी. अनूप सिंह पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी में जेडीयू से तालमेल को लेकर सकारात्मक संकेत दिये हैं.
अखिलेश को भी रैली में आने का न्योता
यूपी जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि वे 24 सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे. इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में जेडीयू औऱ समाजवादी पार्टी के बीच तालमेल पर चर्चा होगी. अनूप सिंह पटेल ने कहा कि वे अखिलेश यादव को नवबंर-दिसंबर में होने वाली जेडीयू की रैली में आने का न्योता भी देंगे.
नीतीश को यूपी से चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू
यूपी जेडीयू ने कहा है कि उसने अपनी पार्टी के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश से 2024 का चुनाव लड़वाने की तैयारी शुरू कर दी है. यूपी जेडीयू ने नीतीश कुमार को फूलपुर के साथ साथ मिर्जापुर या अंबेडकर नगर से चुनाव लडवाने का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है. इन सीटों पर नीतीश कुमार की जाति यानि कुर्मी वोटरों की अच्छी खासी तादाद है. यूपी जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पार्टी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है. इसके साथ ही वैसे सारे लोकसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटी बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है जहां जेडीयू के आधार वोटरों की तादाद अच्छी खासी है.