ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी

Bihar politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमी आने वाली है। मई के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने वाले हैं। जहां पीएम मोदी पटना और रोहतास में अपने कार्यक्रमों में भाग लेंगे|

18-May-2025 09:24 AM

By First Bihar

Bihar politics: बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मई के अंत में प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार का दौरा करने वाले हैं। दोनों नेताओं की यात्राएं अलग-अलग जिलों में होंगी, लेकिन दोनों का मकसद साफ है—बिहार की जनता को साधना।


पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार पहुंचेंगे। वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, यानी 30 मई को पीएम रोहतास में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी का इस साल तीसरा बिहार दौरा होगा।


राहुल गांधी की पांचवीं बिहार यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस महीने के अंत में बिहार दौरे पर आने वाले हैं। यह इस साल उनका पांचवां दौरा होगा। पहले वह जनवरी, फरवरी, अप्रैल और मई की शुरुआत में दरभंगा व पटना आए थे। अब राहुल गांधी नालंदा जिले के बेलछी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही, सीमांचल के जिलों में भी उनके कार्यक्रम की संभावना है।


बेलछी में सम्मेलन की तैयारी

कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व नालंदा के बेलछी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक सम्मेलन की तारीख तय नहीं हुई है। पार्टी नेतृत्व ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आलाकमान को भेज दी है।


सीमांचल भी रहेगा राहुल के एजेंडे में

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी सीमांचल के जिलों—जैसे किशनगंज, पूर्णिया और अररिया—का भी दौरा कर सकते हैं, जहां कांग्रेस को मुस्लिम और दलित वोट बैंक से उम्मीदें हैं। अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। वहीँ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मोदी और राहुल का एक ही समय में बिहार आना इस बात का संकेत है कि बिहार का चुनावी मैदान अब पूरी तरह से सज चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं।