ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / नगर निगम की फाइनल वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी, आयोग को लिखा गया...

नगर निगम की फाइनल वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी, आयोग को लिखा गया लेटर

05-Aug-2022 08:42 AM

MUZAFFARPUR: एक तरफ जहां नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी गई है तो वहीं दूसरी ओर प्रकाशित किए गये अंतिम वोटर लिस्ट में बड़ी हेराफेरी की सूचना मिली है। लोगों का आरोप है कि इस लिस्ट में एक वार्ड की बड़ी संख्या में वोटर्स को दूसरे मेें शामिल कर दिया गया है। मामला वार्ड 31 है, जहां 860वोटर्स का नाम वार्ड 32 की वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। पदाधिकारियों के लिए ये चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि अब राज्य निर्वाचन आयोग ही वोटर लिस्ट में सुधार कर सकता है। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) प्रणव कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को लेटर लिखा है। 



दरअसल,  30 जुलाई को निगम की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया गया था, जिसमें सभी 49 वार्ड के वोटर्स की लिस्ट अलग-अलग प्रकाशित की गई। प्रकाशन के बाद वार्ड 31 की पूर्व पार्षद रूपम कुमारी ने शिकायत की। इसकी जांच सीओ मुशहरी से कराई गई। भौतिक सत्यापन में भारी गड़बड़ी पाई गई।  प्रकाशित फाइनल वोटर लिस्ट में वार्ड 31 के 860 वोटर्स को वार्ड 32 में दाल दिया गया है। 



इतना ही नहीं, वार्ड 23 की वोटर लिस्ट में भी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पूर्व पार्षद ने राज्य निर्वाचन आयोग को दी है, जिसमें कहा गया है कि मतदाता भाग संख्या 166 के करीब तीन दर्जन मतदाताओं का नाम वार्ड 35 में डाल दिया गया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि ये गड़बड़ी आखिर कहां से की गई।