ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / मुश्किल में फंसे ओसामा के समर्थकों को आई तेज–तेजस्वी की याद, सोशल मीडिया...

मुश्किल में फंसे ओसामा के समर्थकों को आई तेज–तेजस्वी की याद, सोशल मीडिया पर कर रहे सपोर्ट

06-Apr-2022 09:56 AM

PATNA : पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को कभी लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी माना जाता था. लालू प्रसाद यादव और शहाबुद्दीन के रिश्ते ऐसे थे कि आरजेडी का कोई भी दूसरा नेता इन दोनों के बीच नहीं आता था. लालू यादव से किसी भी वक़्त शहाबुद्दीन ना केवल बात कर सकते थे बल्कि शहाबुद्दीन की शर्तों पर ही उनके इलाके में लालू यादव राजनीतिक फैसले करते थे. 


शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों की नाराजगी लालू परिवार को लेकर सामने आई थी. शहाबुद्दीन के समर्थकों का आरोप रहा कि शहाबुद्दीन के अंतिम वक्त में लालू यादव और उनके परिवार के लोगों ने पुराने रिश्ते नहीं निभा सके. बाद के दिनों में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव ओसामा शहाब से मिलते रहे. उनकी शादी में भी शामिल हुए और तब जाकर रिश्ते सामान्य हो पाए.


शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के ऊपर पहली दफे कोई केस दर्ज हुआ है. एमएलसी उम्मीदवार रईस खान के ऊपर एके-47 से हमले के मामले में शहाब और उनके करीबियों के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. ऐसे में ओसामा शहाब की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस बीच शहाब और शहाबुद्दीन के समर्थकों को तेजस्वी और तेजप्रताप की याद आ रही है. 


सोशल मीडिया पर शहाबुद्दीन की मौत के बाद तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर जमकर भड़ास निकालने वाले ओसामा के समर्थक अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ ओसामा की तस्वीरें साझा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वी स्टैंड विथ ओसामा हैशटैग के साथ सपोर्ट दिखाने की कोशिश की जा रही है.




ओसामा शहाब के ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन दिया जा रहा है. ओसामा और शहाबुद्दीन के समर्थक ये लिख रहे हैं कि जानबूझकर ओसामा को निशाना बनाया जा रहा है. ओसामा के ऊपर दर्ज की गई FIR एक बड़ी साजिश का नमूना है. इस मामले में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप से हस्तक्षेप की भी मांग सोशल मीडिया के जरिए ओसामा के समर्थक कर रहे हैं. हालांकि कुछ तस्वीरें ओसामा और पप्पू यादव की भी साझा की जा रही हैं. पप्पू यादव से भी इस मसले में दखल देने की अपील ओसामा के समर्थक कर रहे हैं.