ब्रेकिंग न्यूज़

तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज

Home / politics / मुकेश सहनी मामले पर बोले चिराग पासवान, यह NDA का अंदरूनी मामला है,...

मुकेश सहनी मामले पर बोले चिराग पासवान, यह NDA का अंदरूनी मामला है, वही फैसला करेंगे

27-Mar-2022 02:17 PM

PATNA : लोजपा नेता चिराग पासवान ने VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी को लेकर कहा है कि यह सब एनडीए का अंदरूनी मामला है, उनके साथ गठबंधन क्या फैसला करती है, वही लोग जानें. मुकेश सहनी के मंत्री पद से इस्तीफा वाली बात पर चिराग ने कहा कि यह उनके गठबंधन के अंदर का मामला है कि उनके बीच क्या बातचीत हुई. 2020 में भी वह महागठबंधन के साथ थे और चुनाव की अधिसूचना के बाद एकाएक एनडीए का हिस्सा बने तो उस वक्त भाजपा से उनकी क्या बातचीत हुई और अब क्या बातचीत हुई ये नहीं कह सकते.


चिराग पासवान ने साफ़ कहा कि मुकेश सहनी को गठबंधन में रहना चाहिए या इस्तीफा देना चाहिए इसके लिए वह अधिकृत नही हैं. जो उनके घटक दल हैं वही जान सकते हैं. वहीं सहनी के पार्टी के तीनों विधायक के भाजपा में शामिल होने पर चिराग ने कहा कि यह सब राजनीति का हिस्सा है. वह पहले मंत्री या पहला दल नहीं जिनके साथ ऐसा हुआ. आप उदाहरण के तौर पर हमारी पार्टी को भी देख सकते हैं.


यह जो भी घटना घटी, यह पूरी तरह से मुकेश सहनी और उनकी पार्टी का अपना व्यक्तिगत विषय है. उनकी पार्टी उनके विचारों से सहमत नहीं है और उन्होंने अपना पक्ष रखा. जिसकी वजह से चुनाव लड़ना और आने वाले दिनों में उन्होंने जिस तरह से बताया या उनके विधायक संभवत सहमत नहीं थे और उनका इंटरनल मामला है.


चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग तो राजनीति में शुरू से ऐसा देखते आ रहे हैं. बिहार में तो खास तौर पर देखा गया है. कोई ऐसे विधायक होंगे जो ऐसे दल में अपनी विचारों और महत्वाकांक्षी होते हों. चिराग ने कहा कि मैं अपनी पार्टी का उदाहरण दूँ तो हमारे नेता रामविलास पासवान ने जब से पार्टी बनाई, लोगों ने देखा कि महत्वाकांक्षी और पार्टी के विधायक आते जाते रहते हैं.