ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / politics / ‘इंडी गठबंधन पस्त-ध्वस्त और पूरी तरह से परास्त हो गया है’ : पांच...

‘इंडी गठबंधन पस्त-ध्वस्त और पूरी तरह से परास्त हो गया है’ : पांच चरण के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा दावा

21-May-2024 11:17 AM

By First Bihar

MOTIHARI : दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी चंपारण में पार्टी उम्मीदवार राधामोहन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की और पूर्वी चंपारण की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि 4 जून को क्या रिजल्ट आने वाला है।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंपारण की धरती प्रेरणा की धरती है। लोगों का स्नेह, उत्साह और आशीर्वाद यह दिखा रहा है कि छठे और सातवें चरण में देश में क्या होने वाला है। पहले पांच चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में ही इंडी गठबंधन पस्त हो चुका था। इसके बाद के चरणों में इंडी गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। वहीं पांचवें चरण के चुनाव में इंडी गठबंधन पूरी तरह से परास्त हो चुका है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि खुद को जनता का मालिक समझने वालों को जनता ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखती रह जाएगी। 21वीं सदी का भारत इंडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी जैसे दलों पर जनता जोरदार प्रहार कर रही है। चार जून को इंडी वालों के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। 


पीएम मोदी ने कहा कि जनता के वोट का प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, यह प्रहार होगा तुष्टीकरण की राजनीति पर, यह प्रहार होगा टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, यह प्रहार होगा सनातन को गाली देने वाली विकृत मानसिकता पर, यह प्रहार होगा अपराधी, माफिया और जंगलराज पर और यह प्रहार होगा महिला विरोधी मानसिकता पर। बापू ने चंपारण में सत्याग्रह और स्वच्छाग्रह का प्रयोग किया था।


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इसी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस को देश में सफाई के लिए आंदोलन करना चाहिए था। बापू को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि देने का उनको अवसर मिला था।  लेकिन उन्होंने सत्ता में आने के पहले दिन ही बापू को पूरी तरह से छोड़ दिया। बापू के विचारों को छोड़ दिया, बापू के आचारों को छोड़ दिया और बापू के आदर्शों को छोड़ दिया।