मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
14-Oct-2022 09:18 AM
PATNA : बिहार में मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर बिहार के प्रमुख दलों के बीच चुनावी रणनीति बननी भी शुरू हो गयी है। इसके साथ ही इन सीटों पर उम्मीदवार के चयन में भी सभी दलों द्वारा जातीय समीकरण का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जहां भूमिहारों का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा से इसी जाती से ही उम्मीदवार का चयन किया गया है। ऐसे में अब बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज यानि शुक्रवार को नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि है। इस अंतिम समय में मोकामा सीट से भाजपा और महागठबंधन के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दर्ज करवाएंगे।
बाढ़ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी के सामने मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और राजद प्रत्याशियों द्वारा शुक्रवार को अपना नामांकन दर्ज करेंगी। इसको लेकर दोनों प्रत्याशियों को के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। प्रथम पाली में राजद की नीलम देवी तथा दूसरी पाली में भाजपा की सोनम देवी नामांकन करेंगी।इसके पीछे का कारण इन दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के उमड़ने वाली भीड़ बताई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर निर्वाचन पदाधिकारी ने इनके समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए बैठक भी की है। बता दें कि, इससे पहले इस सीट को लेकर गुरुवार को निर्दलीय धीरज कुमार और रास्ट्रीय जन संभावना पार्टी के तरफ से उपेंद्र सहनी ने नामांकन दाखिल किया है।
गौरतलब हो कि, इस सीट को लेकर मुख्य लड़ाई दो बाहुबलियों के पत्नी के बीच है। जहां राजद के तरफ से मोकामा के निर्वर्तमान विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार इस सीट पर भाजपा अपने सिंबल से चुनाव लड़ रही है और भाजपा ने अनंत सिंह के खिलाफ पिछले कई वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।