ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Home / politics / मोदी के पहले नीतीश की बारी, चिराग बोले.. लिखकर ले लीजिए, लोकसभा से...

मोदी के पहले नीतीश की बारी, चिराग बोले.. लिखकर ले लीजिए, लोकसभा से पहले होगा बिहार में चुनाव

08-Aug-2021 08:16 PM

PATNA : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और साल 2025 में होने हैं. उसके ठीक 1 साल पहले देश में आम चुनाव होंगे. साल 2024 में होने वाले आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस्मत का फैसला होगा. लेकिन मैं एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान इससे इत्तेफाक नहीं रखते. चिराग पासवान की मानें तो पीएम मोदी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की किस्मत पर फैसला होगा. चिराग पासवान लगातार यह कह रहे हैं कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होना तय है.


आशीर्वाद यात्रा के दौरान आज शिवहर पहुंचे चिराग पासवान ने एक बार फिर दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जो स्थिति हो गई है, उससे साफ है कि अब नीतीश कुमार की वापसी नहीं होने जा रही. जनता दल यूनाइटेड तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है और इस बार उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. चिराग ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार अपनी पार्टी में चाहे जो भी फेरबदल कर लें लेकिन हकीकत यही है कि जनता उन्हें बदलने का मूड बना चुकी है. विधानसभा चुनाव में नीतीश का पत्ता साफ हो जाता लेकिन किसी तरह वह बीजेपी के कारण सत्ता में आ गए.


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार 12 फ़ीसदी वोट हासिल करने वाले मुख्यमंत्री हैं. बिहार की जनता सरकार की नीतियों से खुश नहीं है. बिहार में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अपनी पार्टी में चल रहे खींचतान को लेकर चिराग ने कहा कि जब चाचा नहीं पीठ में खंजर घोंप दिया. तो वह दूसरों पर क्या आरोप लगाए. अगर चाचा पारस और भाई प्रिंस साथ रहते तो ऐसी नौबत ही नहीं आती. चिराग पासवान के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान को मौसम वैज्ञानिक कहा जाता था. सियासत की नब्ज पहले ही पकड़ लेने में उनका कोई जोड़ नहीं था. अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या चिराग भी मौसम वैज्ञानिक के वाला हुनर रखते हैं.