ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए RJD ने उम्मीदवार का किया एलान, MLC...

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए RJD ने उम्मीदवार का किया एलान, MLC चुनाव में तेजस्वी ने इस नेता को बनाया कैंडिडेट

11-Aug-2024 03:57 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए आरजेडी ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने गोपी किशन को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने उम्मीदवार के नाम का एलान किया है।


आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सहमति से 04 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के गोपी किशन को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।


इस सीट से जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने लंबे समय तक एमएलसी के रूप में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी संसदीय सीट ने अपना उम्मीदवार बनाया था। लोकसभा चुनाव में देवेश चंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की थी।


देवेश चंद्र ठाकुर के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद विधान पार्षद की यह सीट खाली हुई थी। जेडीयू ने इस सीट से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक झा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं। महागठबंधन की तरफ से गोपी किशन को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा गया है।


news image