पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Apr-2022 08:52 AM
ARARIA : बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। तार किशोर प्रसाद इसमें एक मीडियाकर्मी के सवाल पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि जो लिखना है.. लिख दीजिए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। सवाल पूछने वाले रिपोर्टर को डिप्टी सीएम कह रहे हैं कि लिख दीजिए कुछ भी, आप लोगों का यही धंधा बन गया है। दरअसल तार किशोर प्रसाद का यह वीडियो अररिया से सामने आया है।
डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद रविवार को अररिया के दौरे पर थे। विधायक के विजय मंडल के बेटे की शादी में शामिल होकर तार किशोर प्रसाद ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसी दौरान जब तार किशोर प्रसाद शादी समारोह में बैठे हुए थे तो मीडिया के लोगों ने उनसे प्रतिक्रिया लेनी शुरू की। तार किशोर प्रसाद ने शुरुआत में कहा भी कि वह विधायक के बेटे की शादी में शिरकत करने आए हैं लेकिन इसके बावजूद रिपोर्टर ने उनसे ऐतिहासिक सुंदरधाम को लेकर सवाल पूछ लिया। रिपोर्टर ने जानना चाहा कि सुंदरधाम को विद्यापति सर्किट से जोड़ने का जो ऐलान किया गया था उसके लिए अब तक क्या पहल हुई?
शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को यह सवाल नागवार गुजरा। तार किशोर प्रसाद मीडिया से बातचीत करने को तैयार नजर नहीं आ रहे थे लेकिन जब उनसे बार-बार सवाल किया गया तो वह नाराज हो गए। भड़के हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने खुलेआम कह दिया कि जो लिखना है.. लिख दीजिए। इससे कोई दिक्कत नहीं है। तार प्रसाद ने कहा कि वह इसका जवाब नहीं देंगे, जो न्यूज़ चलाना है चला लीजिए। डिप्टी सीएम इतने नाराज थे कि उन्होंने पत्रकारों को यह भी कह दिया कि आप लोगों ने धंधा बना लिया है। तार किशोर प्रसाद इस सवाल को लेकर एकाएक क्यों नाराज हो गए यह बात भी समझ से परे है लेकिन एक बार जो नजर आती है वह यह तार किशोर जिस तरह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे वह मीडिया के सवालों से परहेज करना चाह रहे थे।