ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / मंत्री समीर महासेठ के यहां आईटी रेड पर बोले तेजस्वी यादव, 2024 तक...

मंत्री समीर महासेठ के यहां आईटी रेड पर बोले तेजस्वी यादव, 2024 तक यही होगा

17-Nov-2022 03:56 PM

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज यानी गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी ऑफिस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मंत्री समीर महासेठ के यहां आईटी रेड पर अपनी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने कहा कि ये तो शुरुआत है। आगे देखते जाइये। 2024 तक हमारे साथ यही होगा। बीजेपी को पता है कि 2024 में उसका खात्मा होने वाला है। इसी वजह से पार्टी के लोग घरबाए हुए हैं। 




डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव से जब उधोग मंत्री समीर महासेठ के घर पर हुई आईटी की छापेमारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि बिहार में ही नहीं झारखंड में भी यही हो रहा है। वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही देख लीजिये। उनके साथ भी तो यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां 2024 तक यही करेगा। 




आपको बता दें, आज यानी गुरुवार को आईटी की टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने वहां से कई डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें एक उधोग मंत्री भी शामिल हैं। इसको लेकर अब तेजस्वी यादव ने कहा है कि 2024 तक यही होगा।