ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा

Home / politics / मंत्री मुकेश सहनी ने शराबबंदी को असफल बताया, बोले.. 7 हजार करोड़ के...

मंत्री मुकेश सहनी ने शराबबंदी को असफल बताया, बोले.. 7 हजार करोड़ के नुकसान के बावजूद कानून लागू

21-Feb-2021 08:46 AM

GAYA : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतों और हर दिन पकड़ी जा रही अवैध शराब के बीच नीतीश कैबिनेट के मंत्री मुकेश सहनी का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार में शराबबंदी को नीतीश कैबिनेट के ही मंत्री पूरी तरह से सफल नहीं मान रहे हैं। मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है हालांकि इसे सफल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। 


मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में 7 हजार करोड रुपए का सालाना नुकसान शराबबंदी कानून की वजह से है लेकिन उसके बावजूद सरकार ने अगर इसे लागू रखा है तो लोगों को भी यह बात समझनी चाहिए। लोगों के बीच जागरूकता की जरूरत बताते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर शराब से जुड़ा कोई मामला सामने आता है तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दें। उसके बाद देखिए कैसे दोषियों पर कार्रवाई होती है। मंत्री मुकेश सैनी ने कहा कि शराबबंदी एक अच्छा फैसला है लेकिन यह पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है यह भी सच्चाई है। 


इतना ही नहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिलने के मामले पर जब मुकेश सहनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि संविधान अपना काम करता है और कानून के तहत अगर किसी को सजा मिली है तो सजा पूरी करने के बाद वह वापस जेल से बाहर आ सकता है। मंत्री मुकेश सैनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के लिए उनकी शुभकामनाएं हैं और वह उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। दरअसल मंत्री मुकेश सहनी गया दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके विभाग की तरफ से लगातार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने 20 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है जिसमें उनके विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।