पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-May-2024 09:05 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायक को ही चेताया। कहा कि अगर मेरे उम्मीदवार के खिलाफ कोई बाए-दाए करेगा तो चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे। समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश्वर हजारी के बारे में उन्होंने यह बातें कही। हालांकि नीतीश कुमार ने बिना नाम लिये महेश्वर हजारी को चेताया।
दरअसल समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के दो मंत्रियों के बेटा-बेटी चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए गठबंधन से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास से बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही है तो वही सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस की टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया शांभवी चौधरी के पक्ष में समस्तीपुर के कल्याणपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि "हमलोग एक साथ रहे हैं एक साथ रहेंगे काम करते रहेंगे कोई बाई दाई हमलोगों के उम्मीदवार के खिलाफ यहां पर गड़बड़ कोई कर रहा है तो चुनउवा के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे"
चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर सुरक्षित और उजियारपुर लोकसभा सीट पर मतदान होना है । समस्तीपुर सुरक्षित सीट से एनडीए एलजेपी आर प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंचे । जंहा कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया ।
इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी , अशोक चौधरी , राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर , एमएलसी डॉ तरुण कुमार सहित एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे । लेकिन उसे मंच पर स्थानीय जेडीयू विधायक और मंत्री महेश्वर हजारी नदारत दिखे।गौरतलब है कि जब से महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से कॉंग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। महेश्वर हजारी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शरीक नही हो रहे है।
यह भी चर्चा है कि जेडीयू में रहते हुए वे गठबंधन धर्म का पालन नही कर पर्दे के पीछे से अपने पुत्र सन्नी हजारी के लिए माहौल भी बनाने का काम कर रहे है।नीतीश की जनसभा के दौरान भी कई वक्ताओं ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की।सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लोगों से एनडीए उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी को वोट देने की अपील की । इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी का बिना नाम लिए कहा कि चुनाव में जो गड़बड़ कर रहा है । चुनाव के बाद उससे मुक्ति ले लेंगे।