Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
11-Jun-2021 09:50 AM
PATNA : बिहार एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच विवाद थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना आक्रामक तेवर बरकरार रखा है। हम की तरफ से आज सुबह-सवेरे एक बार फिर बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला गया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि सबका साथ.. सबका विकास का नारा देकर तुष्टिकरण की राजनीति करना ठीक नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो इसके परिणाम बेहद बुरे होंगे।
हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बयान जारी करते हुए बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला है। दानिश रिजवान ने कहा है कि कभी नक्सल तो कभी आतंकवाद की बात कर जाति और धर्म की राजनीति करने वाले लोगों को अब अपने आप में बदलाव कर लेना चाहिए। हम प्रवक्ता ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। बिहार की राजनीति में कुछ ऐसे छूट भैया नेता है जो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अगर कोई मुसलमान मदरसे में पड़ता है तो वह उन्हें आतंकवादी नजर आता है। अगर कोई गरीब तबके का व्यक्ति अपनी बात रखता है तो वह उसे नक्सली समझते हैं। ऐसे लोगों को अब विकास की बात करनी चाहिए ना की जाति और धर्म की। हम प्रवक्ता ने कहा है कि नेताओं का यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा।
आपको बता दें कि बांका मदरसा ब्लास्ट मामले के बाद लगातार बीजेपी नेताओं की तरफ से यह बयान सामने आ रहा था कि इस मामले में आतंकी कनेक्शन है। बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने तो यहां तक कह दिया कि बिहार में मदरसों और मस्जिदों को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यहां आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। इन बयानों के बाद लगातार एनडीए के अंदर भी सियासत गर्म है और अब हम ने सीधे तौर पर कह दिया है कि की तुष्टिकरण की राजनीति बिहार में नहीं चलने वाली। बीजेपी को दी गई इस सीधी चेतावनी के बाद अब जवाब क्या आता है यह देखना दिलचस्प होगा।