ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / politics / मांझी का बड़ा बयान: हम बीजेपी के नहीं नीतीश के साथ हैं, CM...

मांझी का बड़ा बयान: हम बीजेपी के नहीं नीतीश के साथ हैं, CM की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है

25-Jul-2021 09:15 PM

PATNA: बिहार की सरकार में साझीदार हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के अध्यक्ष औऱ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने साफ-साफ कह दिया है कि वे और उनकी पार्टी बीजेपी नहीं बल्कि नीतीश कुमार के साथ है। बीजेपी और नीतीश कुमार में जो भी विवाद के मुद्दे हैं उसमें उनकी पार्टी नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है।


दरअसल जीतन राम मांझी ने आज अपनी पार्टी के  विधायक दल की बैठक की थी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक दल का स्पष्ट मानना है कि नीतीश कुमार का मजबूती से सपोर्ट किया जाये। मांझी ने कहा कि कई मसले पर बीजेपी औऱ  नीतीश कुमार के बीच मतभेद है। ऐसे हर मामले में उनकी हम पार्टी नीतीश कुमार के साथ है।


जीतन राम मांझी ने कहा कि फिलहाल जातीय जनगणना का मामला सामने है। इस मामले में वे नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश कुमार जाति के आधार पर जनगणना कराने की बाजिव मांग कर रहे हैं। हम पार्टी की भी मांग है देश में जाति के आधार पर जनगणना करायी जाये।



धर्मांतरण करने वालों के सपोर्ट में मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि गया में धर्मांतरण की खबर की बात हो रही है। लेकिन वहां लोगों ने अपनी मर्जी से धर्मांतरण किया है। अब उन्हें आरएसएस से जुड़े संगठन धमकी दे रहे हैं कि वे वापस हिन्दू धर्म में लौट आयें। वे इसका विरोध करते हैं। मांझी ने कहा कि उन्होंने गया के एसपी को कॉल कर कहा है कि वे धर्मांतरण करने वालों को सुरक्षा दें। गौरतलब है कि बीजेपी औऱ उसके सहयोगी संगठनों ने धर्मांतरण को बड़ा मुद्दा बना रखा है। मांझी अब खुल कर बीजेपी के स्टैंड का विरोध कर रहे हैं।


मीडिया औऱ पुलिस निगेटिव काम कर रहे हैं

मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सही काम कर रही है लेकिन मीडिया औऱ पुलिस निगेटिव काम कर रही है। मीडिया सही तरीके से मामलों को लोगों के सामने नहीं रख रही है. पुलिस के कारण भी सरकार की छवि खराब हो रही है। लेकिन नीतीश कुमार की नीति औऱ नियत में कोई गड़बड़ी नहीं है।