ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / महागठबंधन की मानव श्रृंखला के पहले मॉर्निंग पॉलिटिक्स, पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी जेल में...

महागठबंधन की मानव श्रृंखला के पहले मॉर्निंग पॉलिटिक्स, पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी जेल में बनवायेंगे ह्यूमेन चेन

29-Jan-2021 07:37 AM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने के साथ ही महागठबंधन की तरफ से 30 जनवरी को बनाए जाने वाली मानव संख्या पर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यादव के तेजस्वी यादव के ऊपर जेडीयू ने मॉर्निंग अटैक किया है। जेडीयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार में तेजस्वी यादव को पॉलिटिकल टूरिस्ट बताते हुए कहा है कि तेजस्वी मानव श्रृंखला के जरिए राजनीतिक शगूफा अपना रहे हैं। जेडीयू ने महागठबंधन की मानव श्रृंखला को गैर सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रपंच बताया है। 


पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि बेउर से तिहाड़ के न्यायिक प्रवास पर चल रहे आरजेडी के रत्नों में से उन्होंने मानव श्रृंखला बनाने के लिए किन-किन को जिम्मेदारी दी है इसके बारे में बताना चाहिए। इतना ही नहीं जेडीयू ने यह भी पूछा है कि जेल में मानव श्रृंखला बनाने का दारोमदार किसके ऊपर होगा यह भी जनता जाना चाहेगी। नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव के कुछ राजनीतिक सलाहकार कैदखाने में हैं। मानव श्रृंखला बनाना है तो क्या उनका समर्थन लिया है या नहीं इस बारे में भी बिहार की जनता को बताना चाहिए। 


उधर जेडीयू के हमले से इतर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक के 11 बजे शुरू होगी जिसमें मानव श्रृंखला अभियान की समीक्षा की जाएगी। तेजस्वी यादव अपने बीमार पिता लालू यादव को छोड़कर मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे हैं। तेजस्वी ने पटना पहुंचने पर गुरुवार को ही कहा था कि किसानों के आंदोलन के साथ उनकी पार्टी मजबूती से खड़ी है और महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाने का फैसला किया है तो इसमें भारी जनसमर्थन भी देखने को मिलेगा।