ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / politics / ‘ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक.. ऐसा निर्मोही सीएम नहीं देखा’ गिरिराज...

‘ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक.. ऐसा निर्मोही सीएम नहीं देखा’ गिरिराज का अटैक, कांग्रेस का कर दिया नया नामकरण

29-Feb-2024 02:26 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों का वोट लेने के लिए विपक्ष के दल तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं और उनके जैसा निर्मोही मुख्यमंत्री आजतक नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नया नामकरण कर दिया।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में संदेश खली के आरोपी शेख जहां की गिरफ्तारी और कर्नाटक सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन को अल्पसंख्यक सेल को ट्रांसफर करने पर आपत्ती जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी नाम है लेकिन ऐसा निर्मोही महिला मुख्यमंत्री नहीं देखा है। उतना बड़ा अत्याचारी बलात्कारी महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाला उसको ममता बनर्जी बचा कर रखी, इसलिए कि वह मुसलमान था मुसलमानों का वोट इनको चाहिए, यह देश का दुर्भाग्य है। ममता बनर्जी महिला के नाम पर कलंक हैं। 


वहीं उन्होंने कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति इतना ज्यादा हो गई है कि वोट के खातिर माथे पर नाच रही है। सारे मान मर्यादा को कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस पार्टी इस ढंग का काम कर रही है कि अब कर्नाटक की सरकार नाम ही रख देना चाहिए मुस्लिम लीग की सरकार, क्योंकि मुस्लिम लीग की सरकार भी होती तो ऐसा नहीं करती कि पशुपालन की जमीन मुसलमानों के नाम कर देती, यह दुर्भाग्य है। बेहतर होगा कि कांग्रेस अपना नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी रख ले।