ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / politics / महीने भर बाद रविशंकर प्रसाद के कदम पटना में पड़े, वर्चुअल मीटिंग करके...

महीने भर बाद रविशंकर प्रसाद के कदम पटना में पड़े, वर्चुअल मीटिंग करके वापस लौटे, कहा- डीएम ने अस्पताल-वैक्सीनेशन सेंटर जाने नहीं दिया

14-May-2021 06:49 PM

PATNA : पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के कदम अपने संसदीय क्षेत्र में आखिरकार एक महीने एक दिन बाद पड़ ही गये. रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को पटना आये, कुछ नेताओं-अधिकारियों के साथ मीटिंग की औऱ फिर दिल्ली रवाना हो गये. सवाल उठते ही कि मीटिंग ही करनी थी तो फिर पटना आने की क्या जरूरत थी. वो तो भी दिल्ली से भी वर्चुअल तरीके हो सकती थी. रविशंकर ने कहा-पटना डीएम ने उन्हें अस्पताल औऱ वैक्सीनेशन सेंटर जाने से रोक दिया.


रविशंकर पटना आये औऱ गये
पटना के लोगों को पता ही नहीं चला कि उनके सांसद पटना आये भी थे. शुक्रवार को रविशंकर प्रसाद ने खुद प्रेस रिलीज जारी किया तब पता चला कि उनके कदम पटना में पड़े थे. रविशंकर के प्रेस रिलीज की शुरूआत ही सफाई देने के तरीके से हुई, देखिये प्रेस रिलीज की शुरूआत में उन्होंने क्या लिखा “श्री रविशंकर प्रसाद  केन्द्रीय विधि व न्याय, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री, भारत सरकार आज अपने क्षेत्र के दौरे पर थे और उनकी बहुत इच्छा थी कि वे स्वयं पटना के कुछ अस्पतालों का निरीक्षण करे, वैक्सीन केन्द्रो में जाए और सामुदायिक किचेन का जाकर निरीक्षण करे लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उनको ये सलाह दी गई कि लॉकडाउन के नियमों के कारण उनका स्वयं जाकर निरीक्षण करना उचित नही होगा.”


जाहिर है रविशंकर प्रसाद की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा जा रहा था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र पटना में कोरोना से त्राहिमाम कर रहे लोगों से इसलिए नहीं मिल पाये क्योंकि पटना के जिलाधिकारी ने उन्हें मना कर दिया. 


विधायकों-डीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग
जब डीएम ने मना कर दिया तो रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के चारों BJP विधायक  नन्दकिशोर यादव, अरूण सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन,  संजीव चैरसिया और भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के साथ पटना के जिलाधिकारी औऱ दूसरे पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की.


news image


रविशंकर प्रसाद  ने पटना डीएम को कहा कि विभिन्न अस्पतालों में कितने खाली बेड, कितने आई.सी.यू. और वेन्टिलेटर बेड उपलब्ध है इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और जनता के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होना चाहिए ताकि बीमारी की अवस्था में जनता को राहत मिले. साथ ही टेस्टिंग की रिपोर्ट 48 घण्टे के अन्दर उपलब्ध हो इसकी पूरी कोशिश की जाए तथा वैक्सिेनेशन की प्रक्रिया में तेज गति लायी जाए. 


news image


पटना के डीएम ने रविशंकर प्रसाद को सूचना दी कि अब जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. रविशंकर  प्रसाद की ओऱ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पटना डीएम ने बैठक  में खास तौर पर उल्लेख किया कि मंत्री जी की कोशिश से टिस्को जमशेदपुर औऱ बोकारो स्टील प्लांट से पटना को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल पाया.