Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
10-Nov-2023 03:36 PM
By First Bihar
PATNA: पांच दिवसीय बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सत्र के शुरुआत से ही सदन की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ती रही। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की भरी सदन में बेइज्जती करने को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है और चारों तरफ मुख्यमंत्री के बयानों कि निंदा हो रही है। अब बीजेपी की महिला विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। श्रेयसी सिंह ने नीतीश कुमार को महिला और दलित विरोधी बताया है।
बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी कभी गलत बात नहीं करते हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस लहजे में सदन के भीतर उनसे बात की उसे कभी भी ठीक नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने नीतीश सरकार पर महिला विरोधी और दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार का संस्कार गिर गया है इसीलिए महिलाओं और दलितों को लेकर वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने एक पूर्व सीएम के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वह लोकतंत्र और संविधान दोनों के हिसाब से ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री न तो विधानसभा के नियमों का पालन करते हैं और ना ही स्पीकर की बात सुनते हैं। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सदन में जिस तरह से मुख्यमंत्री ने तथ्य को प्रस्तुत किया वह पूरी तरह से गलत है। वहीं मुख्यमंत्री पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पर जिस तरह से आपे से बाहर हुए, दोनों ही चीजे पूरी तरह से गलत हैं।