BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
09-Apr-2024 04:48 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। देशभर में कुल सात चरणों में यह चुनाव होने जा रहा है। आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। हाजीपुर में मतदान के पांचवे चरण (20 मई) में चुनाव होगा। एनडीए ने लोजपा रामविलास से चिराग पासवान को हाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है लेकिन अभी तक महागठबंधन ने हाजीपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान तक नहीं किया है।
इस संबंध में जब चिराग पासवान से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने वाला है। लेकिन महागठबंधन ने हाजीपुर में अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उताया है। ये लोग अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाये हैं। यह इनका इंटरनल मैटर होगा। चिराग ने आगे कहा कि हाजीपुर से महागठबंधन को कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है या फिर गठबंधन में कुछ नाराजगी चल रही होगी। चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमलोगों को यह लक्ष्य दिया है कि बिहार की सभी 40 सीट और देशभर में 400 सीटें जीतनी है। इसे कैसे हासिल होगा, इस संबंध में हमारी उनसे बातचीत हुई है।
बीते दिनों तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं और यही कारण है कि बार-बार बिहार आ रहे है। इस बार हम उन्हें सौकिंग रिजल्ट देंगे। तेजस्वी के इस बयान पर पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अब तेजस्वी यादव को इस बात से तकलीफ हो रही है कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार क्यों आ रहे हैं? उनको यह बता दूं कि वे एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मेहनत करने से पीछे नहीं रहते। एक दिन में चार-चार राज्यों का दौरा कर रहे हैं। बिहार ही नहीं, हर राज्य को उतना ही समय दे रहे हैं।