ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले RJD ने पूर्व विधायक समेत उसके दो बेटों को पार्टी से निकाला, लगाए यह गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: आरजेडी के पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके दो बेटों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

07-Nov-2025 06:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: मधुबनी के खजौली विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके पुत्रों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव मुकुन्द सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।


पत्र में कहा गया है कि सीताराम यादव पार्टी के निष्ठावान नेता रहे हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा।


पूर्व विधायक और उनके पुत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। समझाने-बुझाने के बावजूद उनका यह रवैया जारी रहा। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार, मुकुन्द सिंह ने पूर्व विधायक सीताराम यादव, उनके पुत्र राकेश रंजन और बड़े पुत्र राजेश कुमार को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।