ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / BJP सांसद अजय निषाद ने अब मदरसे और मौलवियों पर साधा निशाना, बोले.....

BJP सांसद अजय निषाद ने अब मदरसे और मौलवियों पर साधा निशाना, बोले.. धर्म के नाम पर गलत काम होता है

25-Jun-2021 07:51 AM

PATNA : बांका स्थित मदरसे में ब्लास्ट का मामला भले ही ठंडा पड़ गया हो लेकिन इस मसले पर सियासी बयानबाजी रह रहकर माहौल को गरमा रही है। बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने अब मदरसे और मौलवियों पर निशाना साधा है। मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि मदरसे और उसको चलाने वाले धर्मगुरुओं की तरफ से गलत एक्टिविटी की जाती है। बीजेपी सांसद ने दरभंगा ब्लास्ट और उसके पहले बांका और सिवान में ब्लास्ट की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है। अजय निषाद ने कहा है कि इन सभी मामलों को एनआईए के जिम्मे जांच के लिए दिया जाना चाहिए।


बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कहा है की मदरसे और उसको संचालित करने वाले धर्मगुरु यह नहीं चाहते हैं कि अल्पसंख्यक समाज के लोग ज्यादा पढ़े-लिखे। इन मौलवियों को पता है कि अगर समाज के लोग ज्यादा पढ़ लिख गए तो वह धर्म गुरुओं के प्रभाव में नहीं रहेंगे। ऐसे धर्मगुरु लोगों का इस्लाम के नाम पर इस्तेमाल करते हैं। धर्म के नाम पर गलत एक्टिविटी के लिए उन्हें गुमराह किया जाता है और शोषण भी होता है। बीजेपी सांसद ने कहा कि यही लोग आगे चलकर आतंकवादी बनते हैं और गोली खाकर मर जाते हैं या जेल में सड़ जाते हैं। उनको देखने वाला तक कोई नहीं रहता। अजय निषाद ने कहा है कि इन सारी समस्याओं की जड़ में धर्म के नाम पर नफरत घोलने वाले लोग हैं।



एक कदम और आगे बढ़ते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मान लीजिए अगर कोई पढ़ाने का काम कर रहा है तो इसमें कोई हर्ज नहीं। लेकिन अगर देश के अंदर आतंकवादी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है। बीजेपी सांसद ने सरकार से मांग की है कि वह इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लें और कड़ी कार्रवाई करे। जाहिर है बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासत गर्म होगी।