ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / मानसूत्र सत्र से गायब तेजस्वी विदेश से पटना लौटे, कहा..15 अगस्त से जनता...

मानसूत्र सत्र से गायब तेजस्वी विदेश से पटना लौटे, कहा..15 अगस्त से जनता के बीच जाना है इसलिए फीट होने गये थे

25-Jul-2024 06:37 PM

By First Bihar

PATNA: मानसून सत्र से गायब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज विदेश से पटना लौटे। पटना लौटने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि लोग कह रहे है कि मानसून सत्र चल रहा है और तेजस्वी यादव विदेश में घूम रहे हैं। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम तो जनता के दिल में रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से हमलोग जनता के बीच जा रहे हैं। जनता के बीच जाने के लिए फीट भी होना पड़ता है। 


वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि हम लोग को पहले से ही पता था कि ये लोग केवल धोखा देना जानते हैं। केवल नौटंकी करते हैं। विशेष राज्य के दर्जे की ये लोग मांग करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि ये लोग  सरकार में है और जदयू के वजह से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं देने का बीजेपी शुरू से ही मन बनायी हुई है। वो किसी भी रूप में ऐसा नहीं होने देंगे यह बात जनता दल यूनाइटेड भी जानती है। लेकिन यह मांग हमलोगों की पुरानी मांग रही है। 


विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलनी ही चाहिए। यदि इसमें कोई संशोधन करने की जरूरत है तो वो किया जाए। इस मांग पर केंद्र सरकार कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही है। पहले भी बहुत सारे संशोधन हुए हैं यह सिर्फ मामूली सा संशोधन है जिसे करने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा। लेकिन ये लोग ऐसा करेंगे नहीं बल्कि सिर्फ लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। 


वही सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर कहा कि यह तानाशाही और बेमानी है। आखिर किस आधार पर उनकी सदस्यता खत्म किया जाएगा। बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को अपने आवास पर बुलाया है। इसी बैठक में शामिल होने के लिए वो गुरुवार की शाम विदेश से पटना पहुंचे थे तभी उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही।