ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / politics / मां का आशीर्वाद लेकर राजभवन मार्च को निकले चिराग, कहा.. पिता के अधूरे...

मां का आशीर्वाद लेकर राजभवन मार्च को निकले चिराग, कहा.. पिता के अधूरे कामों को पूरा करने जा रहा हूं

15-Feb-2022 11:51 AM

By Ayushi

PATNA : बिहार में महिला रिमांड होम सहित कानून और विधि-व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर चिराग पासवान आज राजभवन मार्च करने वाले है. इसके लिए वो मां का आशीर्वाद लेकर राज भवन मार्च को निकले. चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ा दिन है. मेरे पिता जी भी बिहार के लिए दो यात्रा कर चुके हैं बिहार बचाओ यात्रा निकाले थे. मैं बिहर बचाव मार्च निकाल रहा हूं.  मेरे पापा मेरे आदर्श हैं. मेरा परिवार मेरे साथ है. 


और चिराग ने कहा, मेरी लड़ाई बिहार पर पर राज करने की नहीं है नाज करने की है. मुझे कोई शत्ता का सूख नहीं पाना, मंत्री नही बनना. आज सिर्फ सड़क पर उतर रहा हूं वो सिर्फ बिहार के लिए.जिस तरह बिहार बदहाली की कगार की ओर जा रहा है इसको बदलने की एक इमानदार कोशिश है. और पूछा गया कि इस मार्च को रोकने के लिए भरी पुलिस फ़ोर्स लाई गई है इसपर चिराग ने खा इतनी सुरक्षा बिहार के सुरक्षा के लिए होता तो ज्यादा अच्छा होता.


बता दें इस मार्च में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. बता दें बढ़ते अपराध को लेकर जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. एलजेपीआर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर आज पटना के गांधी मैदान के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमास्थल से राजभवन तक बिहार बचाओ मार्च निकालेगी. इसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान करेंगे.


इसकी तैयारी पुरे जोर शोर हो संपन्न हो गया है. राजभवन मार्च के समर्थन में राजधानी के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं की ओर से होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और पार्टी का झंडा लगाया गया है. दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित अन्य कई नेताओं ने जेपी गोलंबर पर  सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया. इसके साथ ही आयोजन की सफलता के लिए श्रीकृष्णापुरी स्थित ऑफिस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया.