ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / ‘लोकसभा के साथ बिहार में होगा विधानसभा का चुनाव’ चिराग पासवान का बड़ा...

‘लोकसभा के साथ बिहार में होगा विधानसभा का चुनाव’ चिराग पासवान का बड़ा दावा

01-Oct-2023 04:28 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सियासी सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। सभी दलों ने चुनावों को लेकर अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच रोहतास पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। चिराग ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ बिहार में विधानसभा के भी चुनाव होंगे। उन्होंने लोगों से नीतीश-तेजस्वी की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है।


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का भी चुनाव होना तय है। ऐसे में यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और आने वाले समय में इस चुनाव को काफी गंभीरता से लेने की जरूरत है। पिछले 33 साल से बिहार में राजद तथा जदयू के नेता सरकार चला रहे हैं लेकिन फिर भी बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर विभिन्न मसलों में देश का सबसे पिछड़ा राज्य गिना जाता है। ऐसे में बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए इस सरकार को बदलना बेहद जरूरी है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि एक-एक लोग इस सरकार के खिलाफ गोलबंद हो जाएं ताकि जब लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव होगा, तो अपने वोट का इस्तेमाल कर बिहार की सरकार को बदल दिया जाएगा। बता दें कि जमुई के सांसद चिराग पासवान संझौली में कानू-हलवाई संघर्ष सेना के महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों की भारी संख्या कार्यक्रम में मौजूद थी, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।