ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / लोकसभा चुनाव : शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने...

लोकसभा चुनाव : शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने किया नामांकन : बोलीं- इस बार विरोधी कहीं नजर नहीं आएंगे

29-Apr-2024 01:02 PM

By First Bihar

SEOHAR : लोकसभा चुनाव के दो चरण का मतदान खत्म होने के बाद बाकी बची सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिवहर लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार व पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र  दाखिल कर दिया है। शिवहर लोकसभा सीट पर चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है।


दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे के बाद शिवहर की सीट जेडीयू के खाते में आई है। जेडीयू ने इस सीट से पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। लवली आनंद वर्ष 1994 में वैशाली से सांसद रह चुकी हैं। लवली आनंद शिवहर सीट से एनडीए की साझा उम्मीदवार हैं। लवली आनंद ने सोमवार को मोतिहारी के जिला निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है।


लवली आनंद अपने प्रस्तावक के साथ अपने बेटे और बेटी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची थी। इस अवसर पर लवली आनद ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की हर तरफ तारीफ़ हो रही है। इस बार देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प ले चुकी है। वहीं, उन्होंने विरोधी दल के नेताओ पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार विरोधी कही भी दिखाई नही दे रहे हैं।