ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / लोकसभा चुनाव में भितरघात करने वाले 6 JDU नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी...

लोकसभा चुनाव में भितरघात करने वाले 6 JDU नेताओं पर गिरी गाज, पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया

03-Aug-2024 04:49 PM

By First Bihar

SIWAN: लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 जेडीयू नेताओं पर गाज गिरी है। जेडीयू ने इन सभी 6 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सभी 6 नेताओं के ऊपर लोकसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।


दरअसल, जेडीयू की सीवान जिला इकाई ने भितरघात करने वाले 6 नेताओं के खिलाफ यह एक्शन लिया है। सीवान के जेडीयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने पार्टी के 6 नेताओं के ऊपर अनुशासनहीनता और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में जेडीयू से निष्कासित किया है।


सीवान में जिन जेडीयू नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है उनमें जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, चंदन सिंह, जफर अली और जिला सचिव सौरभ कुमार मिश्रा और जिला प्रवक्ता वैरिस्टर यादव शामिल हैं। 


सभी 6 नेताओं पर आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने पार्टी प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के विरोध में काम किया था और जेडीयू में रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे थे और पिछले कुछ समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।