पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
11-May-2024 04:18 PM
By First Bihar
SEOHAR : शिवहर में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग होनी है। इस सीट से पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में हैं। लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन क्रिकेट की पिच पर बल्ला घूमाते नजर आए हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी लवली आनंद की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। आनंद मोहन लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को एनडीए के पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।
आनंद मोहन जनसंपर्क अभियान के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने शनिवार को चतफेतहा गांव पहुंचे थे। टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों ने उनसे खेलने की भी मांग कर दी। जिसपर वह पिच पर उतरे और पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। पूर्व सांसद आनंद मोहन का चौका लगते ही समर्थकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया है, उसी तरह शिवहर में एनडीए की जीत का चौका भी लगेगा। ऐसे ही चौके और छक्के पूरे देश में लगेंगे। पीएम मोदी और पूरी NDA टीम पूरे फ़ॉर्म में है। देश के मन में मोदी और मोदी के मन में देश है। शिवहर में कोई लड़ाई नहीं है। आगामी 4 जून को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनाकर हम फाइनल भी जीतेंगे। आनंद मोहन का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा