देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
31-Mar-2024 10:33 AM
By First Bihar
PATNA : देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत बिहार में सात चरणों में मतदान होने हैं। इसके बाद जून महीने के पहले सप्ताह में यह तय हो जाएगा की देश में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन, इस बार बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट को लेकर अभी तक जो डाटा आया है वह काफी रोचक है। इस चुनाव में अभी तक एनडीए के तरफ से सबसे अधिक बुजुर्ग पहलवान को दंगल में उतारा जा रहा है।
बिहार में मौजूद 40 कैंडिडेट बाद में से 28 दूसरी बार या उससे अधिक बार सांसद चुने जा चुके हैं। लेकिन 12 ऐसे भी हैं जिन्हें पहली बार सांसद बनने का मौका मिला। जबकि 16 सांसदों को राजनीति विरासत में मिली है। ऐसे में एनडीए में हैट्रिक लगाने वाले बुजुर्ग सांसदों की सूची काफी लंबी है। इसमें लोजपा (रामविलास) की तुलना में भाजपा, जदयू, हम,रालोमो ने सबसे अधिक बुजुर्ग पहलवान को दंगल में उतारा है। लोजपा (रामविलास ) से सिर्फ एक अनुभवी कैंडिडेट अनुभवी और उम्रदराज कैंडिडेट वैशाली की संसद देवी है।
दरअसल, इस बार के दंगल में भाजपा के तरफ से जो पहलवान उतरे हैं उनमें गिरिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद एवं राजकुमार सिंह का नाम है। पार्टी ने इन्हें टिकट देकर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को ही अंतिम आधार माना है। इसकी वजह है कि रविशंकर प्रसाद की पहचान वर्तमान समय में चुनिंदा कायस्थ नेता के रूप में होती है। इस तरह आरके सिंह ने अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है यही कारण है कि पार्टी ने उनकी आयु को नजरअंदाज कर इस बार भी उनपर दांव लगाया है। इसके अलावा गिरिराज सिंह भी भूमिहार समाज में अपनी एक अच्छी पहचान रखते हैं और हिंदुत्व वाली छवि भी रखते हैं। इसके साथ में भाजपा के बुजुर्ग नेता में रामकृपाल यादव,प्रदीप सिंह, सुशील सिंह, डॉक्टर संजय जयसवाल, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी नाम शामिल है। इनलोगों को भी जातीय समीकरण का काफी फायदा मिला है।
वहीं जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, कौशलेंद्र कुमार, गिरधारी यादव, अजय कुमार मंडल, आलोक कुमार सुमन, दिनेश चंद्र यादव, दुलालचंद्र गोस्वामी, रामप्रित मंडल एवं देवेश चंद्र ठाकुर ऐसे नेता और राजनीति में पक्के -पकाए चेहरे हैं। मतलब सीधा शब्दों में कहे तो राजनीति के बुजुर्ग पहलवान की लिस्ट में इनलोगों का भी नाम शामिल है।
उधर, हम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तो रालोमो में उपेंद्र कुशवाहा है इनके पास भी काफी राजनीतिक अनुभव है। लिहाजा इन्हीं अनुभव के सहारे में ये दोनों नेता खुद चुनावी दंगल में अपनी किस्तम अजमा रहे हैं। हालांकि, एनडीए में इस बार जदयू ने दो युवा नेता को भी मौका दिया है। जिसमें एक सीट वाल्मीकिनगर है तो दूसरा सिवान का सीट है।
लेकिन, सबसे मौका चिराग पासवान की पार्टी ने दिया है। यहां चिराग समेत चार युवा चेहरे को मौका दिया गया हैं। मतलब सिर्फ एक ही पहलवान ऐसा है जिसका अनुभव पुराना रहा है। जबकि भाजपा ने एक बार फिर पुराने चेहरे को मौका देने का निर्णय लिया है। हालांकि, बिहार में 3 सांसदों का टिकट जरूर काटा है। लेकिन उन इलाकों में भी कोई युवा चेहरा मैदान में नहीं है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ेड़निये एनडीए ने कादि सधी हुई राजनीति के तहत एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार को उतारा है।