ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / लॉकडाउन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मदन मोहन झा समेत 50 कांग्रेसियों पर...

लॉकडाउन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, मदन मोहन झा समेत 50 कांग्रेसियों पर केस

28-Jul-2020 07:44 AM

PATNA : राजस्थान में संकट के अंदर हंसी गहलोत सरकार को समर्थन देने के लिए बिहार कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में लगभग 50 कांग्रेस के नेता राजभवन पहुंचे थे और वहां अपना विरोध जताया था। लॉकडाउन के बीच विरोध प्रदर्शन करना अब इन नेताओं को भारी पड़ गया है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत 50 नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। 


इन सभी नेताओं पर लॉकडाउन तोड़ने के मामले में केस दर्ज किया गया है। स्पेशल मजिस्ट्रेट की तरफ से पटना के सचिवालय थाने में कंप्लेन दर्ज कराई गई है। कांग्रेस के नेताओं पर महामारी अधिनियम समेत अन्य तरह की धाराएं लगाई गई है। सचिवालय थाने में दर्ज की गई एफआईआर में 35 नामजद और 15 अज्ञात कार्यकर्ता शामिल हैं। 


सचिवालय थाना प्रभारी मितेश कुमार के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, एमएलए राजेश राम और पार्टी के नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज, संजय कुमार समेत अन्य नेताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि देशभर में कांग्रेस के नेताओं ने राजस्थान संकट को लेकर राजभवन के सामने प्रदर्शन किया था बिहार में भी कांग्रेसी राजभवन पहुंचे थे और वहां तकरीबन 1 घंटे तक प्रदर्शन किया था।