ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / पार्टी में टूट के लिए पारस ने ऐसे चली चाल: जानिये रविवार...

पार्टी में टूट के लिए पारस ने ऐसे चली चाल: जानिये रविवार की रात LJP के बागी सांसदों की बैठक में क्या हुआ

14-Jun-2021 01:22 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट की जो पटकथा रविवार को लिखी गयी उसकी इनसाइड स्टोरी फर्स्ट बिहार के पास आ गयी है. तैयारी तो पहले से थी लेकिन रविवार को इसे अंजाम तक पहुंचाया गया. हम आपको बताते हैं कि रविवार को क्या हुआ.


सांसद वीणा देवी के घर हुई बैठक
लोजपा में टूट की सारी तैयारी पहले ही कर ली गयी थी. पार्टी के सभी सांसद पिछले काफी दिनों से बिहार में ही थे. खुद पारस शनिवार तक पटना में थे. सूत्रों के मुताबिक शनिवार की शाम बीजेपी से ग्रीन सिग्नल मिला. इसके बाद पारस समेत लोजपा के सांसद दिल्ली रवाना हो गये. रविवार की शाम वैशाली से सांसद वीणा देवी के घर पर लोजपा के पांचों सांसदों की बैठक हुई. दिल्ली के बीडी मार्ग पर सरस्वती अपार्टमेंट में वीणा देवी का फ्लैट है. वहीं पारस समेत सभी सांसद जुटे.



पारस बन गये नेता, कैसर, चंदन सिंह को भी रेवड़ी 
वीणा देवी के घर हुई इस बैठक में लिये गये फैसले की कॉपी फर्स्ट बिहार के पास है. इसमें लोजपा के पांच सांसदों ने पारस को पार्टी के संसदीय दल का नया नेता चुन लिया. महबूब अली कैसर को संसदीय दल का उपनेता चुना गया. वहीं चंदन सिंह को संसदीय दल का मुख्य सचेतक बनाया गया. 


जानकारों की मानें तो लोजपा की इस बैठक में जेडीयू के नेता ललन सिंह भी मौजूद थे. इसके बाद ही लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने का टाइम मांगा गया. आनन फानन में टाइम मिल भी गया. जानकार ये भी बता रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष के घर पर पहले से ही बीजेपी के नेता भूपेंद्र यादव मौजूद थे. रविवार यानि छुट्टी के दिन रात में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लोजपा सांसदों से मिले और उनसे वो पत्र लिया जिसमें पारस को लोजपा संसदीय दल का नेता चुनने की जानकारी दी गयी थी.