ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Home / politics / LJP में टूट पर बोले RCP.. चिराग ने जो बोया वही काटा, कामयाबी...

LJP में टूट पर बोले RCP.. चिराग ने जो बोया वही काटा, कामयाबी सबको हजम नहीं होती

14-Jun-2021 11:25 AM

PATNA : एलजेपी में टूट को लेकर जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि चिराग पासवान ने वही काटा है जो उन्होंने बोया था. चिराग पासवान की गलतियों पर आरसीपी सिंह ने कहा कि कामयाबी सब को हजम नहीं होती. आप कामयाब हो सकते हैं लेकिन कामयाब होने के बाद ऊपर बने रहना सब को नहीं आता. चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो काम किया, उसको लेकर हर जगह नाराजगी थी और अब उसी का परिणाम है कि उनकी पार्टी में टूट हो गई.


आरसीपी सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान ने सैद्धांतिक तौर पर गठबंधन धर्म का हमेशा पालन किया. चाहे 2019 में लोकसभा का चुनाव हो या फिर कभी और रामविलास पासवान कभी घटक दलों के साथ गलत बर्ताव नहीं करते थे. जोड़-तोड़ की राजनीति उनके चरित्र में नहीं थी लेकिन चिराग पासवान में इसके उलट बीते विधानसभा चुनाव में जिस तरह का काम किया, उसको लेकर खुद उनकी पार्टी के सांसद नाराज थे. अब सभी सांसदों ने उनसे किनारा कर लिया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि चिराग पासवान नकारात्मक राजनीति कर रहे थे और इसी कारण अब वह हाशिए पर आ गए हैं.