Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
14-Jun-2021 10:43 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के चाचा और एलजेपी सांसद पशुपति पारस से पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. पशुपति पारस ने कहा है कि चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह का फैसला किया उसको लेकर पार्टी में लगातार विरोध हो रहा था. पार्टी के सांसदों की राय थी कि चिराग के गलत फैसले के कारण न केवल एलजेपी बल्कि एनडीए को भी बिहार में नुकसान पहुंचा. ऐसे में अब पार्टी ने तय किया है कि संसदीय दल के नेता लोकसभा में वह होंगे और पार्टी की कमान भी उनके पास होगी.
एलजेपी में टूट की खबर की अब आधिकारिक तौर पर पारस ने पुष्टि कर दी है. पारस ने कहा है कि चिराग पासवान उनके भतीजे हैं और पार्टी के नेता भी हैं. ऐसे में वह चाहे तो एलजेपी में रह सकते हैं. लेकिन एलजेपी का नेतृत्व अब चिराग की बजाय उनके हाथों में होगा.
पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के जेडीयू में विलय की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है. पारस ने कहा कि एलजेपी का विलय नहीं होने जा रहा है. पारस ने कहा है कि इसका सवाल ही पैदा नहीं होता. रामविलास पासवान उनके बड़े भाई थे. उन्होंने जिस संकल्प के साथ एलजेपी की स्थापना की थी. उन्हीं नीतियों पर पार्टी आगे काम करती रहेगी.
पारस ने कहा कि जो लोग भी पार्टी से नाराज होकर पिछले कुछ वक्त में दूसरी जगह पर गए हैं, वह सभी वापस आ सकते हैं. पारस ने चिराग पासवान की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ अर्से से पार्टी गलत हाथों में चली गई थी. पार्टी के अंदर गलत फैसले लिए गए जिसके कारण सब को नुकसान पहुंचा. अब पार्टी को फिर से रामविलास पासवान की नीतियों पर आगे बढ़ाया जाएगा.
पशुपति पारस ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसको देखते हुए बिहार में पार्टी उनके नेतृत्व में काम करती रहेगी. बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगा. नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए पारस ने कहा कि उन्हें चिराग से कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो गलत फैसले लिए गए उसको अब ठीक करने का वक्त आ गया है. पारस ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पार्टी को डूबने नहीं देंगे.