प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
14-Jun-2021 05:54 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए इन दिनों कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज एक विधानसभा सीट पर जीत मिली। पार्टी के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने पिछले दिनों एलजीपी छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया था और अब पार्टी के 5 सांसदों ने भी चिराग का साथ छोड़ दिया है। बिहार की सियासत से जो बड़ी खबर सामने आई है उसके मुताबिक चिराग पासवान को अब तक का सबसे बड़ा सियासी झटका लगा है।
चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व में पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर दी है। चाचा पशुपति पारस के अलावे चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज, सांसद महबूब अली कैंसर, चंदन सिंह, वीणा देवी ने पाला बदल लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें चिराग पासवान की बजाय पशुपति पारस को नेता चुनते हुए जानकारी दी गई है। रविवार की देर शाम जब सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई तो सबसे पहले फर्स्ट बिहार ने इसके बारे में दर्शकों को बताया था। बाद में अन्य समाचार एजेंसियों ने भी इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि चिराग पासवान ने अब तक इस मसले पर कुछ भी नहीं कहा है। खबर यह है कि डैमेज कंट्रोल के लिए रात भर कवायद जारी रही है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान अपनी ही पार्टी के सांसदों से संपर्क नहीं कर पाए हैं।
सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान से अलग एलजेपी के 5 सांसदों का गुट बनाने में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और सांसद ललन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रविवार को ललन सिंह से पशुपति पारस समेत अन्य सांसदों की मुलाकात हुई थी। पशुपति पारस शनिवार की शाम अचानक पटना से दिल्ली गए थे और उसके बाद सब कुछ तेजी के साथ बदला है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से अभी इस मामले में आधिकारिक आदेश जारी होना है लेकिन यह बात तय मानी जा रही है कि चिराग अब अलग-थलग पड़ गए हैं। पार्टी के सांसदों ने उनका साथ छोड़ दिया हैम एलजेपी के संस्थापक और चिराग पासवान के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के 1 साल अभी पूरे नहीं हुए और पार्टी के अंदर इतनी बड़ी बगावत हो गई।