प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
14-Jan-2023 07:01 AM
PATNA : किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ती दिख रही हैं। लालू यादव के खिलाफ एक और मामले में सरकार ने सीबीआई को केस चलाने की मंजूरी दे दी है। लालू यादव के खिलाफ यह मामला जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़ा हुआ है। इस मामले की जांच सीबीआई पहले से कर रही है और अब केंद्र सरकार ने सीबीआई को इस बात के लिए हरी झंडी दे दी है कि लालू यादव के ऊपर केस चलाया जाए।
सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। सीबीआई ने लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में जांच करते हुए आरोप पत्र गठित किया था। इस मामले में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पटना में छापेमारी भी हो चुकी है। दरअसल लालू यादव के ऊपर यह आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में नौकरी दे दी और इसके बदले अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन लिखवा ली। सीबीआई की तरफ से दावा किया गया है कि लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ-साथ हेमा यादव के नाम पर कई जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई और इसके बदले मामूली रकम चुकाई गई थी।
सीबीआई की तरफ से इस मामले में जो चार्जशीट दायर की गई है, उसमें लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत कुल 16 आरोपियों के नाम हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि रेलवे अधिकारियों की तरफ से जमीन के बदले में अभ्यर्थियों को गलत तरीके से नौकरी दी गई। इसके बदले इन लोगों को जमीन मुहैया कराया गया इस मामले में अब केंद्र सरकार ने लालू के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी सीबीआई को दे दी है, जिसके बाद आरजेडी सुप्रीमो की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं।