वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
23-Jan-2021 07:41 AM
RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार की शाम लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ के बाद लगातार डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी भाई तेजप्रताप यादव और बहन मीसा भारती के साथ शुक्रवार की शाम लालू यादव से मिलने पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों ने लालू यादव से मुलाकात की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने लालू की सेहत को लेकर चिंता जताई है। तेजस्वी ने कहा है कि लालू यादव की सेहत में लगातार गिरावट हो रही है और चेहरे में सूजन है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
लालू परिवार रिम्स तकरीबन 7 बजे पहुंचा था लेकिन आधी रात के बाद 12:30 बजे तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और अन्य लोगों के साथ रिम्स से बाहर आए। तकरीबन 6 घंटे तक यह सब ही रिम्स में मौजूद रहे। हालांकि मीसा भारती दोपहर में भी अपने पिता लालू यादव से मुलाकात करने पहुंची थीं। पिता से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की सेहत में भारी गिरावट आई है उन्हें चेहरे पर सूजन भी है उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है । हम लोगों को भी चिंता हो गई थी उन्हें निमोनिया है तो कहीं करो ना तो नहीं है वह तो टेस्ट रिपोर्ट सारे आ जाएंगे कौन सी जी किस किन चीजों का यहां इलाज हो सकता है कि चीजों का नहीं हो सकता है यह जब तक रिपोर्ट नहीं आता तब तक अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है अब यह सुनने में आ रहा है फेफड़े में पानी है , और किडनी जब 25% ही काम कर रही हो, हार्ट के भी मरीज हो और शुगर की भी बीमारी हो तो चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे में जब सारी टेस्ट रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी कहना ठीक नही होगा । ऐसे में परिवार के हर सदस्य चाहेंगे कि बेहतर से बेहतर इलाज के लिए जो भी हो सकता है वो किया जाए। वही मीडिया के सवाल की बेहतर इलाज के लिए लालू प्रसाद को रिम्स से बाहर किसी बड़े संस्थान में इलाज के बारे में परिवार के सदस्य सोच रहे हैं तेजस्वी ने कहा कि वैसे शनिवार को भी कई टेस्ट होने हैं ऐसे में सारी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है।
वैसे शनिवार को भी तेजस्वी यादव अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर राँची में ही हैं और कल हेमन्त सोरेन से भी इसपर मुलाकात करेंगे। यही नही मीडिया से अपने पिता लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव काफी भावुक हो गए थे। सूत्रों से जानकारी मिली है की परिवार के सदस्य लालू प्रसाद का बेहतर इलाज कराने के।लिए AIIMS दिल्ली या फिर अन्य बेहतर मेडिकल संस्थान में ले जाना चाहते हैं पर इसपर निर्णय सारी जांच रिपोर्ट आने के बाद होने की उम्मीद जाहिर की जा रही है ।