प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
11-Jun-2021 12:42 AM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भले ही एनडीए में हो लेकिन इन दिनों उन्होंने बीजेपी की परेशानी ही बढ़ा रखी है। केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधने में मांझी को बहुत मजा आ रहा है। नई खबर यह है कि भांजी अब लालू यादव के एजेंडे पर काम करते हुए बीजेपी को घेर रहे हैं।
देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनगणना का काम फिलहाल टल रहा है। पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जनगणना कार्य को जल्द शुरू करने की मांग रखी थी। लालू यादव पहले से जाति आधारित जनगणना की मांग करते रहे हैं। अब जीतन राम मांझी भी लालू और तेजस्वी के साथ इस मुद्दे पर खड़े हो गए हैं। जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. वर्तमान स्थिति में देश की जनगणना आवश्यक है परन्तु कोरोना के कारण जनगणना कार्य को रोककर रखा गया है। देश में जब चुनाव हो सकतें हैं तो जनगणना से परहेज़ क्यों? भारत सरकार से अनुरोध है कि 10 वर्षीय जनगणना के साथ-साथ जाति आधारित जनगणना अविलंब शुरू किया जाए।
आपको याद दिला दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले नेताओं में शामिल हैं। जिन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग की थी लालू लगातार यह कहते रहे हैं कि देश में जिसकी जितनी आबादी है उसके हिसाब से उसको उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसलिए जरूरी हो जाता है कि जनगणना अब जातीय आधार पर हो। लालू यादव की इस मांग का बाद में नीतीश कुमार ने भी समर्थन किया था। नीतीश कुमार भी इस बात पर सहमत हैं कि देश में जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए और जीतन राम मांझी ने भी जाति आधारित जनगणना और कोरोना संक्रमण कम होने के बाद इसे तुरंत शुरू कराए जाने की मांग केंद्र से कर दी है।