वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
25-Jan-2021 09:03 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद तेजस्वी यादव की धन्यवाद यात्रा पर ग्रहण लग गया है। तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ऐलान किया था कि वह है धन्यवाद यात्रा पर निकलेंगे। दरअसल विधानसभा चुनाव में आरजेडी भले ही सत्ता हासिल नहीं कर पाई हो लेकिन तेजस्वी यादव लगातार यह कहते रहे हैं कि जनादेश उनके साथ रहा है और इसलिए वह अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा करने के लिए बिहार का दौरा करेंगे।
नए साल में पटना आने के बाद तेजस्वी यादव ने लगातार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की है। कई अलग-अलग बैठकों में उनकी धन्यवाद यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई है। माना जा रहा है कि आरजेडी में तेजस्वी की यात्रा को लेकर ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है लेकिन अचानक लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद इस यात्रा पर ग्रहण लग गया है। तेजस्वी की धन्यवाद यात्रा को लेकर पार्टी ने जो रणनीति बनाई है उसके मुताबिक नेता प्रतिपक्ष उन इलाकों से अपनी यात्रा शुरू करने वाले थे जहां पार्टी का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में खराब रहा।
दरअसल तेजस्वी यादव बिहार में एनडीए सरकार बनने के बावजूद यह कहते रहे हैं कि राज्य के अंदर मध्यावधि चुनाव होगा। तेजस्वी मध्यावधि चुनाव के लिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है। इसी तैयारी के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष धन्यवाद यात्रा पर निकलने वाले थे लेकिन उनकी इस पूरी प्लानिंग पर फिलहाल ग्रहण लगता दिख रहा है। अब तेजस्वी यादव तब तक पटना लौटने वाले नहीं जब तक लालू यादव की सेहत में सुधार नहीं हो जाता। फिलहाल लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे हैं और तेजस्वी यादव भी दिल्ली में अपने पिता की सेवा में लगे हैं।