ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / ‘जातीय उन्माद फैलाने वाले लालू खुद बिहार के लिए कैंसर’ आरजेडी सुप्रीमो पर...

‘जातीय उन्माद फैलाने वाले लालू खुद बिहार के लिए कैंसर’ आरजेडी सुप्रीमो पर सम्राट का तीखा हमला

10-Oct-2023 12:12 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के साथ ही इसको लेकर विवाद छिड़ गया है। नीतीश तेजस्वी की सरकार द्वारा बिहार में जातियों की संख्या सार्वजनिक किए जाने के बाद जिन जातियों की संख्या अधिक है वे कम संख्या वाले जाति के लोगों पर हावी होने की कोशिश करने लगे हैं। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जातीय गणना के आकंडों को लेकर हो रह विरोध पर कहा कि कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा से नहीं हो सकती है। अब बीजेपी ने लालू के इस बयान का जवाब दिया है। 


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि लालू खुद बिहार के लिए कैंसर हैं। बिहार में अगर अराजकता की स्थिति बनाने वाला अगर कोई नेता रहा तो वह लालू प्रसाद हैं। लालू ने ही बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर, ये जो कैंसर की बात कर रहे हैं सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद ने ही यह स्थिति उत्पन्न की है। लालू प्रसाद ही बिहार की राजनीति के कैंसर हैं। लालू प्रसाद को तो अब पूजा पाठ में लगना चाहिए। नीतीश कुमार की कृपा से लालू सजायाफ्ता हैं, अब तो भगवान की शरण में चले जाएं। बिहार की राजनीति को बर्बाद करने वाला अगर कोई नेता बिहार में पैदा लिया तो उसना नाम लालू प्रसाद है।


लालू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि,जातिगत जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग है वो इंसानियतसामाजिकआर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के ख़िलाफ है। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है किसी भी प्रकार की असमानता एवं गैरबराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृत्ति के होते है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते है। अंत में उन्होंने लिखा, ‘कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा