ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / politics / लालू के तीसरे बेटे के खुलासे पर आगबबूला हुआ राजद, जेडीयू को बता...

लालू के तीसरे बेटे के खुलासे पर आगबबूला हुआ राजद, जेडीयू को बता दिया सब कुछ साफ-साफ

11-Jun-2020 01:24 PM

By Ganesh Samrat

PATNA :आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर बिहार की सियासत में  'लालू के तीसरे बेटे' का भूचाल आ गया है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू यादव के तीसरे बेटे तरुण कुमार का नाम उछालते हुए लालू परिवार से जवाब मांगा है। अब इस पूरे मसले पर आरजेडी हमलावर हो गयी है।


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय  तिवारी  ने जेडीयू पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी घटिया मानसिकता और गंदी राजनीति पर जवाब देना भी उचित नहीं है। लालू यादव के एक ट्वीट से जेडीयू बौखला गयी है। और बेटा-बेटी और घर परिवार की ओछी राजनीति पर उतर आयी है। इन गंदी मानसिकता वाले लोगों को इलाज बिहार की 12 करोड़ जनता आने वाले चुनाव में कर देगी। उन्होनें कहा कि लालू यादव के बेटे में तो बिहार की 12 करोड़ जनता अपना भविष्य देख रही है। लेकिन ये लोग वहीं पुराना कैसेट बजा रहे हैं।


मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो मिट्टी घोटाले और बस घोटाले में कार्रवाई करके दिखाए।  झूठा आरोप लगा कर केवल लालू परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। तीन दशकों से लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के केन्द्र बिंदु बने हुए हैं। उन्होनें जेडीयू के आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर अपने सगे-संबंधियों से  जमीन लिखवाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होनें कहा कि जेडीयू के पास चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। 


बता दें कि जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तरुण यादव का नाम लिया। उन्होनें कहा कि तरुण यादव कौन हैं? तरुण यादव के भी पिता का नाम लालू यादव है। तरुण यादव का पता भी वहीं है जो लालू यादव का है।नीरज कुमार ने कहा कि आज लालू यादव के बर्थडे पर उनके तीसरे बेटे का आज खुलासा हुआ है। नीरज कुमार ने कहा कि तरुण यादव ने कौन सा  गुनाह किया जिसकी उसे सजा मिली। बेटे के गार्जियन के तौर पर पिता का नाम क्यो नहीं लिखा। यह बाल उत्पीड़न का यह मामला बनता है।




जेडीयू नेता ने लालू प्रसाद यादव की संपत्ति की दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि फुलवरिया की इस जमीन के कागजात पर तरुण यादव का नाम लिखा है जिसपर पेसर( गार्जियन) के तौर पर लालू यादव का नाम लिखा है। अब ये तरुण यादव कौन हैं ? इसका खुलासा तो लालू यादव को करना ही होगा। आखिर उसके नाम पर संपत्ति जो ले रखी है।जेडीयू नेता ने कहा कि लालू यादव ने तो नटवर लाल को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा कोई सगा नहीं है जिसे लालू यादव ने ठगा नहीं है। लालू यादव ने धन-संपत्ति की लालच में अपने सगों की भी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके लिए तमाम साम-दाम दंड भेद का उन्होनें इस्तेमाल किया।