वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
20-Oct-2023 04:05 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान यह कहकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया कि बीजेपी से उनकी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी। जेडीयू की तरफ से सफाई दी जा रही है कि मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत दोस्ती की बात की थी वहीं बीजेपी ने भी स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि नीतीश अपने सहयोगियों पर दबाव बनाने के लिए समय समय पर इस तरह का बयान देते रहते हैं और अब बीजेपी का जेडीयू के साथ कभी कोई गठबंधन नहीं होगा।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में बीजेपी से दोस्ती वाला जो बयान दिया उसका कुछ अधिक मतलब नहीं है। बीजेपी बार बार इस बात को स्पष्ट कर चुकी है कि अब जेडीयू के साथ भविष्य में न तो कोई संबंध होगा और ना ही कोई गठबंधन बनेगा। नीतीश कुमार इस तरह का बयान सिर्फ आरजेडी और कांग्रेस को डराने के लिए देते हैं। नीतीश कुमार आरजेडी और कांग्रेस को डराते हैं कि अगर प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करोगे तो बीजेपी के साथ भी जा सकता हूं।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी को नहीं बल्कि आरजेडी और कांग्रेस को डरा रहे हैं। रह रहकर इस तरह का बयान देकर नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस को भ्रमित करने का काम करते हैं। बीजेपी को न तो कोई भ्रम है और ना ही नीतीश की कोई जरुरत है। नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं बचा है कि वे उस वोट को एनडीए को दिला सकें। गठबंधन उनके साथ होता है जिसमें कोई ताकत होती है। नीतीश कुमार के पास कोई वोट नहीं बचा और पिछले विधानसभा चुनाव में 44 सीटों पर सिमट गए तो उनके साथ बीजेपी क्यों समझौता करेगी।
समझौता तो ताकतवर के साथ किया जाता है। बिहार में तीन उप चुनाव हुए उसमें दो में नीतीश कुमार बुरी तरह से हार गए एक में बीजेपी को वोट बढ़ा। पिछले एक साल में आरसीपी, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एक दर्जन जेडीयू के बड़े नेता नीतीश का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ रही है। बीजेपी चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और मांझी जैसे सहयोगियों के बलबूते एनडीए लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और जैसे 2014 में नीतीश को दो पर आउट किए थे, इसबार उन्हें जीरो पर आउट करने का काम करेंगे।