Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति
07-Mar-2024 04:31 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बयान देखकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष जानकारी के अभाव में लालू ने बहुत बाल बच्चा पैदा कर लिये और फौज तैयार कर लिये। हम भी चार बच्चा पैदा किये है दो लड़का और दो लड़की है। क्या करेंगे हो जाता है।
दरअसल गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अपने बेटे के साथ भागलपुर के डीएम से मिलने समाहरणालय पहुंचे थे। गोपाल मंडल ने बताया कि वो बेटे के साथ नये डीएम से मिलने आए थे। हम डीएम, एसपी, डीएसपी सहित सभी अधिकारियों का सम्मान करते हैं। डीएम साहब को बुके और मिठाई दे रहे थे लेकिन वो मिठाई नहीं ले रहे थे तब हम बोले कि ले लीजिए ना मिठाई. नहीं खाइयेगा तो किसी को दे दिजिएगा वो खा लेगा।
डीएम साहब से बेटे को मिलवाया बताया कि ये हमारे लड़के हैं जो युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। इनके पास दो तीन हजार युवा वर्ग हैं जो लगातार अपने संगठन को बढ़ा रहे हैं। डीएम साहब इनसे हाथ भी मिलाए। डीएम साहब को हम सम्मान करने आये थे। मेरा बेटा देहरादून स्कूल से पढ़ा है और अभी टीएनबी से इंगलिश ऑनर्स कर रहा हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान गोपाल मंडल ने परिवारवाद की चर्चा की कहा कि परिवारवाद पर लालू क्या बोलेंगे वो खुद काफी सीधे हैं। छात्र जीवन में मां-बाप ने शादी करा दिया। विशेष जानकारी नहीं रहने के कारण बहुत बाल बच्चा पैदा कर लिये और फौज तैयार कर लिये। हम भी चार बच्चा पैदा किये है दो लड़का और दो लड़की है। क्या करेंगे हो जाता है।
पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में लालू ने पीएम मोदी के परिवार को लेकर हमला बोला था। कहा था कि जो मां के निधन पर बाल दाढ़ी नहीं बनाये वो हिन्दू नहीं हो सकता। लालू के इस बयान का समर्थन गोपाल मंडल ने भी किया। कहा कि मां के निधन पर बाल दाढ़ी एकदम कटाना ही चाहिए और नाखून बनाना चाहिए था। नरेंद्र मोदी बड़े लोग हैं और हम छोटे लोग है। हिन्दू धर्म की यह परंपरा है। अपना-अपना सोच है कि मोदी जी बाल दाढ़ी नहीं बनाये। क्या कारण है नहीं है वो ही बताएंगे। मोदी जी आरएसएस के लोग हैं लेकिन हिन्दूवाद तो करते ही हैं।
मीडिया ने जब गोपाल मंडल से पूछा कि क्या तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे क्या? मीडिया के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि ये मत पूछिये कोई किसी टाईम में कुछ भी बन सकता है लेकिन हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। चालीस से चालीस सीट लोकसभा में जीतेंगे। भागलपुर सीट पर कहा कि टिकट कंफर्म है और कितना बोलियेगा भाई यह हमको ही मिलेगा और किसको मिलेगा। अजय मंडल सीटिंग कैडिंडेट है यदि उनको दे देगा तो उनका चुनाव भी हम लड़ेंगे।
मीडिया ने पूछा कि तेजस्वी यादव बोल रहे हैं कि गोपाल मंडल को अपने पक्ष में लाएंगे। इस पर जेडीयू विधायक ने कहा कि हईये है लालू जी हम लोगों के आका हैं। पिछड़ों के मसीला लालू जी है उनसे हमारी बातचीत भी होती रहती है। मीडिया ने पूछा कि क्या आप आरजेडी से लड़ंगे? गोपाल मंडल ने कहा कि अब हम किससे लड़ेगे और कहां से लड़ेंगे यह बात छोड़ दिजिये। टिकटवा और सिंबल हमारे पॉकेट में ही रहता है। हम जेडीयू के लोग है गठबंधन से चुनाव लड़ेंगे और किससे लड़ेंगे।