पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
09-May-2024 02:41 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने बयान से बिहार की सियासत को एक नई गर्माहट दे दी है। कहा जा रहा है कि मुंगेर में जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह को चुनाव में लाभ पहुंचाने के लिए अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं। हालांकि अनंत सिंह ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है और कहा कि ललन सिंह को उनकी जरुरत नहीं है। वे चुनाव जीतने में खुद सक्षम हैं।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे चार भाई हैं। जिसमें से तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। भतीजा सब आपस में लड़ता-झगड़ता है। इसलिए बंटवारा करना है। बंटवारा करने के लिए ही वह जेल से बाहर आए हैं और सबका कागज बनवा रहे हैं। इसी बीच जनता जहां बुलाती है, तो मिल लेते हैं। लगातार पांच बार विधायक रहे हैं, इसलिए जनता खोजती है।
अनंत सिंह ने कहा कि जिस जनता ने इतनी बार जिताया, उससे मिलने तो हम जाएंगे ही। मोकामा की जनता मुझे खूब प्यार देती है और हम भी जनता से बहुत प्यार करते हैं। जनता की जो भी समस्या सुलझने वाली होती है, उसे हम जरूर सुलझा देते हैं। जिसकी जितनी मदद करने लायक होती है, उसकी उतनी मदद करते हैं और जो काम होने लायक नहीं होता है तो स्पष्ट कह देते हैं कि नहीं होगा।
मुंगेर लोकसभा चुनाव में ललन सिंह को लाभ पहुंचाने के लिए क्या आपको जेल से बाहर निकाला गया है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हमको कोई जेल से नहीं निकाला है। बल्कि कोर्ट के आदेश पर हम जेल से बाहर आए हैं। ललन सिंह को हमारी जरुरत ही नहीं है। उनके पास खुद बहुत वोट है। उनका क्षेत्र तो 6 विधानसभा में है। हम तो एक ही विधानसभा में घूमते हैं।
खुद को छोटे सरकार कहे जाने के पर अनंत सिंह ने कहा कि हम सबकी बात सुनते हैं। बड़का नेता सब तो गाड़ी बढ़ाकर चल देता है। लेकिन हम रुककर लोगों से उनका हालचाल लेते हैं। इसीलिए लोग मुझे प्यार करते हैं। जिनको कोई नहीं पूछता है, उन सबको हम पूछते हैं। आप लालू के साथ रहे, अब नीतीश कुमार के साथ चले गए हैं? इस सवाल पर अनंत सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि हम किसी के साथ नहीं हैं।