ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / ‘ललन बाबू कहावत है ना कि कर्म लौट कर आता है..’ इस्तीफे पर...

‘ललन बाबू कहावत है ना कि कर्म लौट कर आता है..’ इस्तीफे पर बोले चिराग- साजिश रचने वाले आज खुद शिकार हो गए

29-Dec-2023 03:07 PM

By First Bihar

PATNA: ललन सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश और ललन सिंह पर एकसाथ तीखा हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि ललन सिंह को अपनी करनी का फल मिला है। दूसरों का घर तोड़ने की साजिश रचने वाले खुद बड़ी साजिश के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही जेडीयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।


चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है, आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं। आप भी आज नीतीश कुमार जी के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए।‘


चिराग ने आगे लिखा, ‘इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश जी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है।जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।‘


बता दें कि चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के लिए नीतीश कुमार और ललन सिंह को सबसे बड़ा जिम्मेवार मानते हैं। कई ऐसे मौके आज जब चिराग ने अपनी पार्टी में टूट की साजिश रचने का आरोप जेडीयू पर लगाए। अब जब जेडीयू में टूट का खतरा मंडराने लगा है तो चिराग ने सीएम नीतीश और ललन सिंह पर हमला बोला है और कहा है कि जिन्होंने कभी दूसरे के घर को तोड़ने की साजिश रची वे आज खुद साजिश के शिकार हो गए हैं।