देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
13-Nov-2022 07:32 AM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगातार बिहार में सियासी सरगर्मी देखने को मिल रही है। शनिवार को महागठबंधन की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुढ़नी सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया। कुढ़नी सीट भले ही आरजेडी की रही हो लेकिन इस बार जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा यहां से चुनाव लड़ेंगे। मनोज कुशवाहा आज पार्टी का सिंबल लेंगे और 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शनिवार को महागठबंधन ने साझा तौर पर ऐलान कर दिया कि कुढ़नी में जीत उन्हीं की होगी।
उधर महागठबंधन की तरफ से मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवार का नाम तय करने में जुट गई है। बीजेपी फिलहाल इस बात के इंतजार में थी कि महागठबंधन की तरफ से किस पार्टी का कौन सा चेहरा मैदान में उतरता है। मनोज कुशवाहा कुढ़नी के राजनीतिक समीकरण के लिहाज से महागठबंधन की तरफ से सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनके मुकाबले बीजेपी किसे कैंडिडेट बनाती है यह देखना दिलचस्प होगा। बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि आज यानी रविवार की शाम–शाम तक उम्मीदवार के नाम की अधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके लिए पार्टी के चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद उम्मीदवार का ऐलान हो जाएगा।
कुढ़नी में बीजेपी और जेडीयू उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है लेकिन इस सीट पर मुकेश सहनी की पार्टी किसी का भी समीकरण बिगाड़ और बना सकती है। मुकेश सहनी खुद ऐलान कर चुके हैं कि कुढ़नी सीट पर वह उम्मीदवार देंगे। शनिवार को मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर पहुंचे तब भी उन्होंने कहा कि निषाद समाज के हित में कुढ़नी को लेकर फैसला किया जाएगा। सहनी ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार देना है और रविवार यानी आज वह अपने उम्मीदवार के नाम की अधिकारिक घोषणा कर देंगे। ऐसे में कुढ़नी का खेल बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। मुकेश सहनी अगर वहां उम्मीदवार देते हैं तो वह किसके वोट बैंक में सेंधमारी करेगा, इस पर दूसरे दलों की जीत और हार तय हो सकती है।